फॉलो करें

तिनसुकिया जिला के काकोपथार की अंशिका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन।

32 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 5 जुलाई –  हालही में उड़िसा  की कटक जिले में स्थित जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 3rd जूनियर एवं सिनियर नेशनल चैंपियनशिप     2024 KYORUGI & POOMSAE  का आयोजन किया गया। जिसमें काकोपथार की अंशिका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल कर असम के तिनसुकिया जिले के साथ काकोपथार को भी गौरांवित किया है। मालूम हो कि गुवाहाटी में आयोजित आर जी बरूआ स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के देशभक्त तरुणराम फूकन इंडोर स्टेडियम में 39वी अंतर जिला टाइकांडो चैंपियनशिप 2024 में जूनियर वर्ग 52 किलोग्राम सीनियर वर्ग 57 किलोग्राम दोनो में  अंशिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।जिसमे असम स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2023 तथा 24 के लिए एन आर एल द्वारा प्रायोजित प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।अंशिका सिंह काकोपथार निवासी अशोक सिंह एवं सुजांती देवी की पुत्री है। अंशिका सिंह की प्रारंभिक टाइकंडो के कोच ब्रिंची सैकिया थे तथा फिलहाल उसकी कोच गुवाहाटी के NCOE SAI के अंतर्गत सुरेंद्र भंडारी  कोच से प्रशिक्षण ले रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल