फॉलो करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड देश के टॉप 10 कॉलेज:हिंदू कॉलेज टॉप पर, लेडी श्री राम कॉलेज, आचार्य नारायण कॉलेज टॉप 10 में शामिल

53 Views

इस साल NIRF रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट में दो नए कॉलेज जुड़े हैं। लिस्ट में टॉप 1 पर हिंदू कॉलेज है। इस साल लेडी श्री राम कॉलेज ऑफ विमेन और आचार्य नारायण देव कॉलेज भी टॉप 10 में शामिल हैं।दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CUET UG स्कोर पर पहले राउंड के एडमिशन और सीट अलॉटमेंट के बाद बची हुई सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। अब यूनिवर्सिटी में 6,100 सीटें खाली हैं। यूनिवर्सिटी का एकेडमिक सेशन 29 अगस्त से शुरू होना है। टॉप कॉलेजों के कोर्सेज में बची हुई सीटों पर राउंड 2 में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे में इस बार टॉप कॉलेज में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड टॉप 10 कॉलेजों के बारे में जानेंगे जहां CUET UG स्कोर के बेसिस पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन ले सकते हैं…

1. हिंदू कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के कोर्स कर सकते हैं।

कोर्सेज : कॉलेज में बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिजिक्स जैसे कुल 16 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

2. मिरांडा हाउस, दिल्लीये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस और साइंस डिपार्टमेंट्स हैं। ह्यूमैनिटीज में बंगाली, हिंदी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे 12 सब्जेक्ट्स हैं। वहीं, साइंस में केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स जैसे 6 सब्जेक्ट्स से पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BSc लाइफ साइंसेज, BSc फिजिकल साइंसेज एंड कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में CUET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

3. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज में केमिस्ट्री, हिंदी, हिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश जैसे 13 सब्जेक्ट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BSc Hons, BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1881 में हुई थी।

4. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, पॉलिटिकल साइंस, स्पोर्ट्स, जूलॉजी, जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना सनातन धर्म महासभा ने 3 अगस्त 1959 को की थी।

5. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज से ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां बंगाली, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, कॉमर्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, उर्दू जैसे 19 डिपार्टमेंट्स हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1954 में हुई थी।

6. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्लीये विमेंस कॉलेज है। यहां ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

कोर्सेज : यहां जर्नलिज्म, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी, हिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन में BA Hons और BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना इंडस्ट्रियलिस्ट सर श्री राम ने अपनी पत्नी की याद में 1956 में की थी।

7. हंस राज कॉलेज, दिल्लीहंस राज कॉलेज में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन जैसे 15 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BSc Hons , BA Hons, BCom Hons और BA प्रोग्राम जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी।

8. देशबंधु कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज में इंग्लिश, कॉमर्स, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस जैसे कुल 18 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स से BA प्रोग्राम, BA Hons, BSc Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1952 में हुई थी।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

9. आचार्य नारायण देव कॉलेज, दिल्लीइस कॉलेज में बायोमेडिकल साइंस, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, फिजिक्स जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से इन सभी सब्जेक्ट्स से BSc Hons, MSc मैथ्स और MSc केम्सिट्री जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

कॉलेज की स्थापना 1991 में हुई थी।

10. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्लीइस कॉलेज में कॉमर्स, हिंदी, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एनवायर्नमेंट साइंस और कंप्यूटर साइंस जैसे 9 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BA Hons, BCom Hons जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना इंडस्ट्रियलिस्ट सर श्री राम ने 1926 में की थी।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG स्कोर के बेसिस पर इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

 

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल