फॉलो करें

दिवाली के लिए राज्य कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को देंगे वेतन: मुख्यमंत्री

14 Views

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर। असम के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने 28 अक्टूबर को वेतन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “दिवाली का विशेष उपहार ! हमारे राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली समारोह को विशेष बनाने के लिए, राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर को उनके वेतन का भुगतान करने का निर्णय लिया है। दिवाली की शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों में खुशी छा गई है। सरकारी कर्मचारियों के बीच ऐसी चर्चा थी कि एक माह के वेतन में ही इस बार दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और दीपावली मानना होगा। मुख्यमंत्री द्वारा दिवाली से पहले वेतन देने की घोषणा से कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल