185 Views
पंचायत चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों को दुमदुमा कांग्रेस की ओर से दी गई शुभकामनाएं।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 25 मई: तिनसुकिया जिले के दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बावजूद एक अलग ही उत्साह देखा गया। क्षेत्र के 4 जिला परिषद, 14 ग्राम पंचायत और स्थानीय पंचायतों में कांग्रेस को कुछ वार्ड सदस्य पदों पर ही विजय मिली, फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक प्रीति भोज और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।
गौर करने वाली बात यह है कि हार के बावजूद दुमदुमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन मेधी ने मिडिया को बताया कि प्रतिकूल परिस्थिति, मजबूत नेतृत्व की कमी और संसाधनों की भारी कमी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मजबूती से मुकाबला किया। अधिकांश प्रत्याशी बहुत कम मतों के अंतर से पराजित हुए, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। सत्ताधारी पार्टी विभिन्न प्रलोभन भय धमकी के वावजूद कांग्रेस विश्वास के साथ चुनाव में हिस्सा लिया और कुछ सीटों पर विजय हासिल कि। पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस ब्लॉक समिति के अध्यक्ष राजेन मेधी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में प्रत्येक प्रत्याशी को फुलाम गामोच्छा पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।





















