57 Views
दुमदुमा में कांग्रेस पार्टी ने शहीद बिरसा मुंडा के 150 वीं जन्म जयंती का पालन किया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 16 नवंबर : दुमदुमा ब्लॉक कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के भातृ संगठन चाय मजदूर आदिवासी कांग्रेस के तिनसुकिया जिला समिति के सौजन्य और चाय मजदूर आदिवासी कांग्रेस के दुमदुमा ब्लॉक कमेटी के आतिथ्य में राष्ट्रीय शहीद वीर बिरसा मुंडा के 150 वीं वर्ष जन्म जयंती आयोजन किया गया। आज दिन के 11 बजे चाय मजदूर आदिवासी कांग्रेस के तिनसुकिया जिला के सभापति सुरेश भूमिज ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रीय शहीद वीर बिरसा मुंडा के प्रति छवि के समक्ष तिनसुकिया जिला कांग्रेस कमेटी के सभापति दुर्गा भूमिज ने दीप प्रज्वलित किया तथा जन नायक के प्रति छवि को माल्यार्पण चाय मजदूर आदिवासी कांग्रेस के दुमदुमा ब्लॉक कमेटी के सचिव प्रवीण भुयां ने किया। राष्ट्रीय वीर बिरसा मुंडा के 150 वीं जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 6 ब्लॉक के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिला अध्यक्ष दुर्गा भूमिज, एपीसीसी सचिव एग्नेस एक्का, जिला श्रमिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष द्वय लुकास कावा, आबिसाल हापाट, बिसेबंर नायक महासचिव प्रशासनिक कमल मंडल, महासचिव इयोब करकरिया, दुमदुमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह लिंबू शामिल थे। जनगोष्ठी के इस तरह के राष्ट्रीय वीर शहिद ब्रिटिश साम्राज्यवादी के विरुद्ध जाति के साथ देश के स्वनिर्भरशीलता हेतु वीर और शौर्यता के साथ युद्ध करके न केवल वंश अपितु देश का मान बढ़ाया है। उस महान वीर के वंशज को असम में जनजाति करण की मर्यादा न पाने का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में वीर नायक के वंशज को असम में अति शीघ्र जनजातिकरण मर्यादा देने के लिए चाय मजदूर आदिवासी कांग्रेस के तिनसुकिया जिला समिति के सभापति सूरेश भूमिज ने मांग की है ৷





















