फॉलो करें

दुमदुमा में सार्वजनिक रंगाली बिहू का तीन दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर। आंचलिक छात्र संस्था द्वारा विभिन्न जगहों पर बिहू कार्यशाला का आयोजन।

337 Views
दुमदुमा प्रेरणा भारती:- दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू आगामी 20 , 21 और 22 अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ दुमदुमा नगर खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। आज नगर खेल मैदान के अस्थाई कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में आयोजन समिति के मुख्य सचिव प्रतिम नेउग ने सार्वजनिक रंगाली बिहू के आयोजन के रूप रेखा की जानकारी देते हुए घोषणा किया कि इस वर्ष योगेश दास स्मृति पुरस्कार तिनसुकिया के साहित्यकार पुण्य सैकिया को  प्रदान किया जाएगा। इस बार 55 वां रगांली बिहू के सांस्कृतिक शोभा यात्रा में सभी जाति समुदाय के लोगों को भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया । इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दुलू आरनधरा सह सचिव अचिंत्य मेधी, गोविंद फुकन तिनसुकिया साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन बरुआ ,मृगेन सैकीया ,दुमदुमा साहित्य सभा के देवन डेका दुमदुमा आंचलिक छात्र संस्था के सचिव समुज्ज्वल बोरा सोनवाल उपस्थित रहे।
वही दुमदुमा आंचलिक छात्र संस्था के सौजन्य से करीबन 400 छात्र छात्राओं को लेकर 11 दिवसीय का बिहू नृत्य , ढोल वादन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्देगुड़ी-डेसाजान छात्र संस्था के उप समिति तथा रुपाई साइडिंग छात्र संस्था के उप समिति द्वारा इस संदर्भ में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस आशय की जानकारी दुमदुमा आंचलिक छात्र संस्था के सचिव समुज्ज्वल बोरा सोनवाल ने दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल