89 Views
युद्ध के हालात में नागरिको को भूखा नहीं सोने देगे किसान, अगर युद्ध होता है तो भाकियू अराजनैतिक के सिपाही देश के लिए 51 लाख रुपए 5000 खून की यूनिट देश को दान देगें- धर्मेन्द्र मलिक
मुजफ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा वर्तमान परिस्थितियों पर आकस्मिक बैठक का आयोजन जूम पर किया गया है।बैठक में वर्तमान हालात पर चर्चा की गई। चर्चा में तय वेबीनारबिंदुओं को मीडिया में जारी करने का निर्णय लिया गया। में सभी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पूरी तरह से देश के साथ है।देश के किसानों को हिंद की सेना पर गर्व है जिन्होंने देश की बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को ऊपर भेजने का काम किया। सेना के कारण हम सुरक्षित है यह नागरिको को सदैव ध्यान रखना चाहिए
कोई भी नागरिक ऐसा कोई व्यवहार एवं कोई बयान ना दे जिससे सेना को शर्मिंदा होना पङे,यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वेबीनार में तय किया गया अगर देश को पाकिस्तान के कारण युद्ध झेलना पड़ता है तो इस देश का किसान किसी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगा
यह हम देश के नागरिकों को आश्वस्त करते हैं
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक देश में देश के लिए 51 लाख रुपये एवं 5000 ब्लड यूनिट दान करेगी इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वेबीनार में एकमत से पारित किया गया है देश का किसान एवं भारतीय किसान यूनियन भारत सरकार के हर फैसले के साथ है वेबीनार में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा,मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, उत्तराखण्ड अध्यक्ष सलवेन्द्र सिंह कलसी, युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह शामिल रहे।





















