फॉलो करें

पाथरकांदी के चार चाय बागानों में भारतीय चाय मज़दूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

77 Views
शिलचर, 9 जून: बराक घाटी के चाय बागानों में भारतीय चाय मज़दूर संघ मज़बूती के साथ संगठन विस्तार कर रहा है। अधिकांश प्रमुख एवं डिवीजन चाय बागानों में बागान पंचायत का गठन हो चुका है। इस क्रम में करीमगंज जिले के पाथरकांदी क्षेत्र में 15 चाय बागानों में बागान पंचायत का गठन हो चुका है। रविवार, 9 जून, को भारतीय चाय मज़दूर संघ ने बैठाखाल, पथिनी, चम्पाबाडी, पिपरागोल चाय बागानों में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बागान पंचायत का गठन किया गया। बैठक में भारतीय चाय मज़दूर संघ, बराक घाटी के महासचिव कंचन सिंह, सचिव रंजीत साहू, सीबू कुर्मी, कोषाध्यक्ष राजीव रॉय, राजेंद्र भारद्वाज, नमिता ग्वाला, मणिराज कुर्मी सहित अन्य की उपस्थिति रही। नवगठित बागान पंचायत ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भारतीय चाय मज़दूर संघ की मदद से चाय श्रमिकों के विकास और हितों के लिए काम करेगी। संघ द्वारा बागान पंचायतों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह भरोसा दिया गया कि चाय मज़दूर संघ चाय श्रमिकों के हितों और विकास के लिए काम करेगी। सरकार और श्रमिकों के बीच सेतु बन समस्याओं के समाधान के लिए कोशिश करेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल