फॉलो करें

पूज्यपाद संत शिरोमणि महात्मा गणिनाथ जयंती समारोह 30 अगस्त को शिलचर में

118 Views

शिलचर, 10 अगस्त: मध्यदेशीय वैश्य महासभा, बराक उपत्यका शाखा, बराक महिला समिति एवं बराक युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त, 2025 शनिवार को शिलचर के हिन्दी भवन, उन्नयन भवन रोड में “पूज्यपाद संत शिरोमणि महात्मा गणिनाथ जयंती समारोह” का आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह समाज के महान संत श्री गणिनाथ जी के सामाजिक, धार्मिक तथा आध्यात्मिक उत्थान के लिए किए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में संत गणिनाथ जी के कार्यों पर विस्तार से चर्चा होगी और स्वजातीय बंधुओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक विकास हेतु महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में बराक उपत्यका के मध्यदेशीय वैश्य समाज की वरिष्ठ, महिला एवं युवा समितियों का पुनर्गठन भी शामिल है।
इस अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें श्री अनिल गुप्ता (अध्यक्ष, शिवसागर), श्री छोटेलाल गुप्ता (संरक्षक, डिब्रुगढ़), श्री सरोज कुमार गुप्ता (महामंत्री, गोलाघाट), श्री दीनबंधु मधेशिया (उपाध्यक्ष, महानगर शाखा, गुवाहाटी) एवं श्री शिवजी साह (महामंत्री, प्रदेश युवा शाखा, गुवाहाटी) प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
मध्यदेशीय वैश्य समाज के सभी सदस्य एवं स्वजातीय बंधु-बंधव सपरिवार इस समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें।
संत गणीनाथ जयंती समारोह आयोजन समिति के  पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्यामाप्रसाद कानू (बोयालिया), महामंत्री : श्री मोतीलाल कानू (बिन्नाकान्दि घाट),
उपाध्यक्ष विजय कानू (काठलतली), विजय कुमार कानू (आनीपूर), त्रिभूवन कानू (निष्कर), अरूण कानू (दर्बी), उमेश चन्द्र कानू (नूतन बाजार), भगवती प्रसाद हलवाई (पैलापूल), मोहन कुमार अग्रहरि (लालामुख), स्वपन कानू (कलकलिघाट), कृष्ण प्रसाद कानू (निविया), उमा शंकर कानू (आयनाखाल), संयुक्त महामंत्री जयप्रकाश कानू (चान्दखिरा), सहमंत्री : संजीव कानू (नूतन बाजार), मुन्नालाल कानू (ईचाबिल), सुनील कानू (आनीपूर), अर्जुन कानू (हाथीखीरा), रूमा कानू (रुकनी), अनिता कानू (चेंजुर), सुमन कानू (हाइलाकान्दी), राहुल अग्रहरि (मणिपुर), बेचन कानू (कोकिथल), सूरज देव बनिया (गम्भीरा), अजित कानू (निबिया), इन्द्रजीत कानू (पैलापुल), सीतेश कानू (कोईया), कोषाध्यक्ष मुकेश कानू (शिलचर), सह-कोषाध्यक्ष रतनलाल कानू (शिलचर), प्रचार मंत्री श्रीमती सीमा कुमार (शिलचर), रंजीत कानू (शिलचर), कृष्ण प्रसाद कानू (ईचाबिल), राहुल कानू (डिगाबर), धीरज कानू (कालाछोड़ा) सांस्कृतिक मंत्री निवेदन कानू (नूतन बाजार), बाबु कानू (दुल्लभचेरा), नमिता कानू (बिन्नाकान्दि घाट), पूर्णिमा कानू (शिलकुड़ि), भोजन व्यवस्थापक सुनील कानू (शिलचर), देवाशीष कानू (रुकनी), रामु कानू (दुधपातिल), बलराम कानू (शिलकुड़ि) तथा पूजा व्यवस्थापक उर्मिला रानी कानू (शिलचर), मंजू कानू (शिलचर), बैशाली कानू (शिलचर) आदि शामिल हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल