फॉलो करें

पूर्व सोंनाई में अमानवीय, नृशंस और दर्दनाक हत्या : धान के खेत से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

26 Views
पूर्व सोंनाई में अमानवीय, नृशंस और दर्दनाक हत्या : धान के खेत से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पूर्व सोंनाई में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। धान के खेत से एक 50 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से पूरे सुंदऱी इलाके में तीव्र सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साधारण एवं सौम्य स्वभाव की इस महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे नृशंस तरीके से हत्या हुई है।
रविवार दोपहर से थीं लापता
सोंनाई के सुंदऱी प्रथम खंड की निवासी मनोआरा बेगम (50) रविवार दोपहर गाय के लिए घास लेने खेत पर गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार व स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। रात भर सोंनाई नदी किनारा सहित आसपास के खेतों में तलाश करने के बाद भी कहीं कोई पता नहीं चला।
धान के खेत में मिला शव
सोमवार सुबह गांव के ही कुछ लोग खोजबीन के दौरान घर से लगभग 300 मीटर दूर धान के बीच छिपा हुआ शव देखते हैं। सूचना मिलते ही परिवारजन और कचुदरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है।
शुरुआत में परिवार ने इसे प्राकृतिक मौत (हार्ट अटैक) का मामला समझा था, लेकिन शव की स्थिति देखकर पुलिस का शक गहरा गया। मनोआरा बेगम की मुंह में प्लास्टिक भरा हुआ था, हाथ बंधे थे, शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे और शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका बलवती हो गई है।
पुलिस, फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही कछार पुलिस के दो प्रोबेशनरी डीएसपी — भास्कर शिखा शইकिया और दिलराज पाटक — तथा कचुदरम थाना के एएसआई अपूर्व बरा मौके पर पहुंचे।
एक डॉग स्क्वाड की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
मजिस्ट्रेट चंदन कलिता ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने की कठोर कार्रवाई की मांग
मनोआरा बेगम के भाई ने मीडिया से कहा कि यह एक योजनाबद्ध नृशंस हत्या है। उन्होंने कहा कि “मेरी बहन के साथ दरिंदगी की गई है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे।”
वहीं भाउरिकांदी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि साद्दाम हुसैन, जिदारखुश जिला परिषद सदस्य शाहिन लस्कर सहित स्थानीय समूह की सदस्य जली लस्कर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
पुलिस ने कहा है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल