प्रे.स. शिलचर, 12 फरवरी: हम गहरे दुःख के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि राम विकास सोनार (ग्राम: फकीर टीला, जिला: काछाड़) का दिनांक 09 फरवरी 2025 को निधन हो गया। उनका जन्म 03 मार्च 1957 को हुआ था।
वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान शिलचर में कार्यरत थे और 31 मार्च 2017 तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। अपने सहज स्वभाव, कर्मठता और सेवा-भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।
स्वर्गीय राम विकास सोनार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी संतान में दो पुत्र और एक पुत्री हैं—
- पुत्री गीता सोनार शुबंग ग्राम पंचायत दफ्तर में कार्यरत हैं।
- एक पुत्र M. Phil डिग्रीधारी हैं और पर्यटन मंत्रालय के राष्ट्रीय परिषद, नोएडा में कार्यरत हैं। साथ ही, वे भोजपुरी भाषा के संरचनात्मक विवरण पुस्तक के लेखक भी हैं।
- दूसरा पुत्र जिला आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवी के रूप में सक्रिय हैं।
उनका निधन परिवार, मित्रों और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति दें। उनके शुभचिंतकोंको और स्वजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेरणा भारती परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार ने उनकी आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।श्रद्धांजलि!





















