फॉलो करें

बराक नदी में नहाने गया किशोर लापता, बचाव कार्य जारी

193 Views

शिलचर, मधुरबंद (बराक पार क्षेत्र): शिलचर के मधुरबंद इलाके में बराक नदी में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। घटना रविवार दोपहर की है, जब नूर इस्लाम लस्कर (उर्फ़ मनु), अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह मधुरबंद PHE रोड के निवासी सैफ उद्दीन का पुत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, नूर इस्लाम रविवार दोपहर 1 बजे मदरसे से लौटकर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उसी समय एक स्थानीय युवक ने देखा कि नूर इस्लाम और उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगे हैं। युवक ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और एक लड़के को तो सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन नूर इस्लाम को बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक नूर इस्लाम का कुछ पता नहीं चल पाया था।

इस हादसे से इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल