फॉलो करें

बलूचिस्तान की आजादी की उम्मीद को नई उड़ान, भारतीय मुद्राशास्त्री ने तैयार किए नए सिक्कों के डिज़ाइन

214 Views
कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव गहराता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान, जो वर्षों से अपनी आजादी की मांग करता रहा है, एक बार फिर वैश्विक चर्चाओं में है।
बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो रही हैं। माना जा रहा है कि भारत इस बार बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। भारत के रुख से बलूचिस्तान के नागरिकों को भी अपनी आजादी की उम्मीदें फिर से जागती दिखाई दे रही हैं।
इस संदर्भ में सिक्को और करेंसी नोटों का का संग्रह करने वाले देश के प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत ने “आजाद बलूचिस्तान” के लिए विशेष रूप से सिक्कों की डिजाइन तैयार की है। उन्होंने 1, 2, 5 और 10 के चार मूल्यवर्गों के सिक्कों का डिज़ाइन बनाया है। इन सिक्कों के एक ओर आजाद बलूचिस्तान का नक्शा और झंडा दिखाया गया है, जिसके साथ अंग्रेजी में Republic of Baluchistan लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान की ऐतिहासिक इमारतें और सांस्कृतिक धरोहरें उकेरी गई हैं।
सुधीर लुणावत का कहना है कि यदि बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बनता है, तो भारत को एक मित्रवत विकासशील देश होने के नाते उसे सिक्के और करेंसी नोट की छपाई में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और देश के लिए मुद्रा का निर्माण करने वाली संस्था ‘भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड’ के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष को भी ये डिजाइन भेजी हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल