फॉलो करें

बिन्नाकांदी मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय नंदी का आकस्मिक निधन

95 Views

प्रे.सं.लखीपुर १३ अक्टूबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विन्नाकांदी इलाके के निवासी बरिष्ठ भा ज पा कार्यकर्ता और लखीपुर के समाजसेवी विनय नंदी का निधन हो गया। उन्होंने पिछले गुरुवार रात्रि ११.०० बजे शिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु ५६ वर्ष थी। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी को छोड़कर गए हैं। उनके निधन की खबर जैसे ही लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते ही इलाके शोक का माहौल छा गया। लखीपुर में भा ज पा के जन्म के बाद से वह लखीपुर दक्षिण बराक में भा ज पा के गिने-चुने नेताओं में से एक थे। उन्होंने भा ज पा को मुश्किलों के समय में काफी मेहनत और लगन से मदद की। उन्होंने विभिन्न माध्यम से लखीपुर की भा ज पा  को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है। वह एक समय में भा ज पा बिन्नाकांदी मंडल के महासचिव थे और वर्तमान में बिन्नाकांदी मंडल के उपाध्यक्ष पद पर हैं। विनय नंदी बिन्नाकांदी बागान जीपी के पूर्व अध्यक्ष झूमा नंदी के पति थे। सभी लोग उन्हें टीटू नंदी के नाम से जानते थे। मृतक के बिन्नाकांदी चाय बगान स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों को आते-जाते देखा गया। खबर सुनकर लखीपुर विधायक कौशिक रॉय, भा ज पा नेता अबधेश सिंह, असम मणिपुरी विकास परिषद की अध्यक्षा रीना सिंह, लखीपुर भा ज पा मंडल सचिव और लखीपुर नगर निगम आयुक्त गुंजन कर, भाजपा बिन्नाकांदी मंडल अध्यक्ष विद्यापति सिंह, भा ज पा बिन्नाकांदी मंडल सचिव बरुण सिंह, उनकी अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनके घर पर ब्लॉक भा ज पा के पूर्व अध्यक्ष जहर घोष, छोटा मामदा गांव पंचायत अध्यक्ष राजेश दास, ए पी सदस्य श्याम लाल तांती, नील रॉय, विभिन्न स्तरों पर भा ज पा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पत्रकार शहादत अली बड़भुइया और पुर्व कछाड़ प्रेस क्लब के महासचिव पुलक दास समाजसेवी बिनय नंदी के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर दिलखुश, छोटा मामदा, बोवाली चेंगजुर, बिन्नाकंडी घाट, पावदा, कप्तानपुर, रुपाईबाली, सिंघेरबंद जीपी के जन प्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा, लखीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष मृणाल कांति दास, आयुक्त गुंजन कर और अन्य आयुक्तों ने उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। विनय नंदी के निधन से लखीपुर भा ज पा को बड़ी क्षति हुई है जो कभी भरपाई नहीं होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल