फॉलो करें

भाजपा जीती तो लोकतंत्र नहीं रहेगा, चुनाव नहीं होगा: ममता

167 Views

सिलचर (असम), 17 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत कर केंद्र में सत्ता में आती है तो यहां लोकतंत्र नहीं बचेगा न ही फिर से कभी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश को डिटेंशन कैंप बना दिया है। मैंने अपने जीवन में इतना खतरनाक चुनाव कभी नहीं देखा था।

ममता बनर्जी बुधवार को सिलचर में तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 2026 के असम विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी असम की सभी 126 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेलर है फाइनल अभी बाकी है। वह फिर से आएंगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की केंद्र में सरकार बनती है तो राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी), नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आदि को रद्द कर दिया जाएगा साथ ही समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म के प्रति समान भाव रखते हैं इसीलिए धार्मिक भेदभाव वाले सभी कानून को निरस्त कर देंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों पर कई आरोप लगाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल