फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की ओर से असम राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार कणाद पुरकायस्थ

223 Views
राजू दास, शिलचर, 7 जून: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय में आगामी राज्यसभा द्वैवार्षिक चुनाव के लिए असम से कनाद पुरकायस्थ के नाम की घोषणा की है। इस निर्णय की औपचारिक स्वीकृति पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि असम राज्यसभा की सीट के लिए पार्टी ने कणाद पुरकायस्थ को अपने अधिकृत उम्मीदवार के रूप में चयनित किया है। इस विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए हैं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय कार्यालय प्रमुख अरुण सिंह ने।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कणाद पुरकायस्थ का यह नामांकन पूर्वोत्तर भारत के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता और बराक घाटी के लोगों के प्रति विश्वास का प्रतीक है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आशा जताई है कि राज्यसभा में वे असम और विशेष रूप से बराक उपत्यका की मांगों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
इस नामांकन के बाद बराक उपत्यका सहित पूरे असम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब बराक की आवाज संसद तक पहुंचेगी।
कणाद पुरकायस्थ का राज्यसभा के लिए नामांकन केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बराक घाटी के लिए गौरव का क्षण है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय आने वाले दिनों में भाजपा की पूर्वोत्तर राजनीति में एक नई दिशा जोड़ेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल