फॉलो करें

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ प्रयागराज के कार्यक्रम को किया संबोधित 

123 Views
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ प्रयागराज के कार्यक्रम को किया संबोधित 
प्रेरणा प्रतिवेदन प्रयागराज, 14 अक्टूबर: 13, अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के सभागार सिविल लाइंस प्रयागराज में  भारतीय मजदूर संघ प्रयागराज जिले के विभाग प्रमुख श्री राधेश्याम पांडे जी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी श्री विश्वेश्वर राय  जी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संरक्षक श्री केपी दुबे, जिला सह प्रभारी श्री सुरेश चंद्र फुलोरिया जी जिला अध्यक्ष श्री महेश नारायण त्रिपाठी जी जिला संगठन मंत्री श्री रघुनंदन जी श्री रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रबली उपाध्याय जी क्षेत्रीय मंत्री श्री उमाशंकर मौर्य जी के द्वारा आदरणीय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता एवं विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा स्वागत गीत से मुख्य अतिथियों एवं सभागार में आए सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में ठेंगड़ी जी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
         आज की इस मुख्य बैठक में माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा *पंच परिवर्तन* कार्यक्रम हेतु जिला प्रमुखों की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत *स्वदेशी जिला प्रमुख* के लिए श्री राधेश्याम पांडे जी, *पर्यावरण जिला प्रमुख* के लिए श्री राम नारायण जी,*सामाजिक समरसता जिला प्रमुख* के लिए श्री महेश नारायण त्रिपाठी जी, *कुटुंब प्रबंधन जिला प्रमुख* के लिए श्री केपी दुबे जी, *नागरिक दायित्व जिला प्रमुख* के लिए श्री जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा जी को नामित किया है।
 इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में सर्वश्री राधेश्याम पांडे जी विभाग प्रमुख, जिन्होंने विस्तार से पी डब्लू डी में नई यूनियन के निर्माण, कुल पंजीकृत यूनियनों की संख्या पर, वर्ष 2022, 23 एवं 24 के संबद्धता शुल्क देने पर, सभी यूनियानों का बैंक में खाता संख्या और उसकी शाखा के नाम देने, सभी यूनियनों का नाम उसकी सदस्यता संख्या बढ़ाने,  सदस्यता बढ़ाने के लिए महा संपर्क अभियान, धन संग्रह का लक्ष्य और सूची बनाना। शिक्षा विज्ञापन, जिला सम्मेलन करना, जनसंपर्क अभियान करना, पांच परिवर्तन जिला प्रमुखों की सूची बनाने पर चर्चा किया इसके साथ ही साथ विभाग सहप्रमुख श्री सुरेश चंद्र फुलौरिया जी, देवेंद्र प्रताप सिंह विधि सलाहकार, भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक श्री केपी दुबे जी,  श्री आनंद त्रिपाठी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ प्रतापगढ़, भारतीय मजदूर संघ के विधि सलाहकार श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, विद्या भारती, भारतीय किसान संघ अधिवक्ता परिषद, प्रति रक्षा कर्मचारी संघ, 508 कर्मचारी यूनियन, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री श्री रूपम पांडे जी, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रबली उपाध्याय जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री उमाशंकर मौर्य जी, भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री स्वराज सिंह जी, भारतीय डाक कर्मचारी संघ, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ,राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ,राष्ट्रीय एम्स कर्मचारी संघ, वायु सेवा कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी, आशा संगिनी, पीडी कर्मचारी भविष्य निधि बीएसएनएल कर्मचारी एसोसिएशन, आई ई आर टी, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, विद्युत विभाग कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश पंचायत कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी अधिकारी संघ मजा कताई मील कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी रहे। सभा का संचालन क्षेत्रीय जिला मंत्री उमा शंकर मौर्य  एवं जिला अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी ने किया ।
   प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर राय जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभा को समाप्त करने की घोषणा की । इसकी सूचना श्री जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष,भारतीय मजदूर संघ, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ वर्ग तृतीय, उत्तर प्रदेश परिमंडल,  लखनऊ कैंप कार्यालय प्रयागराज के द्वारा दी गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल