फॉलो करें

भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष का पदार्पण कार्यक्रम सम्पन्न 

77 Views
प्रयागराज 11 अगस्त: आज दिनांक 11, अगस्त 2024 को ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार सिविल लाइंस प्रयागराज में भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष के पदार्पण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र त्रिपाठी जी अध्यक्ष क्षेत्रीय सलाहकार समिति, दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, पूर्व कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा जिला उप श्रमआयुक्त प्रयागराज, प्रभा शंकर पांडे पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता एवं विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा स्वागत गीत से मुख्य अतिथियों एवं सभागार में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में ठेंगड़ी जी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष पर प्रथम स्थान पर रहने पर खुशी जाहिर की और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। उपश्रम आयुक्त ने कर्मचारियों के एवं लेबर एक्ट के विषय में अपना विचार व्यक्त किया। पूर्व विधायक प्रभाकर पांडे ने शासन की नीतियों कर्मचारी एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की नीतियों को सरकार से हल करने का आश्वासन देते हुए अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में राधेश्याम पांडे जी विभाग प्रमुख, विभाग सहप्रमुख सुरेश चंद्र फुलौरिया जी, विक्रम वीर सिंह परिहार, देवेंद्र प्रताप सिंह विधि सलाहकार प्रदेश कार्य समिति भारतीय मजदूर संघ के पी दुबे संरक्षक भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, विद्या भारती, भारतीय किसान संघ अधिवक्ता परिषद, प्रति रक्षा कर्मचारी संघ, 508 कर्मचारी यूनियन उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ भारतीय रेल डाक व्यवस्था कर्मचारी संघ भारतीय डाक पोस्ट ऑफिस कर्मचारी संघ संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ, राष्ट्रीय एम्स कर्मचारी संघ, वायु सेवा कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी, आशा संगिनी, पीडी कर्मचारी भविष्य निधि बीएसएनएल कर्मचारी एसोसिएशन, आई ई आर टी, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, विद्युत विभाग कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश पंचायत कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी अधिकारी संघ, मेजा कताई मील कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभा का संचालन जिला मंत्री रविकांत ने किया एवं अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभा को समाप्त करने की घोषणा की । इसकी सूचना जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा प्रांतीय संगठन सचिव भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ वर्ग तृतीय,उत्तर प्रदेश परिमंडल,  लखनऊ कैंप प्रयागराज के द्वारा दी गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल