दुमदुमा प्रेरणा भारती 1 अप्रैल :अरुणाचल प्रदेश के तेजू में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 62वी वाहिनी के कमाण्डेंट सुरेश तारिया तथा 62वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समस्त पदाधिकारियों द्वारा वाहिनी की स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमे बच्चों, महिलाओं एवं पदाधिकारियों के विभिन्न कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया गया ।जैसे रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड (बच्चों के लिए) तथा मीना बाजार भी लगाया गया। विभिन्न खेलकूद कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों एवं उनके परिजनो को , 62वीं वाहिनी के कमान अधिकारी सुरेश तारिया द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। बल के कमान अधिकारी सुरेश तारिया द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकरियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 62वीं वाहिनी के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने गरिमामयी भाषण में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और उत्साह से भरा हुआ है क्योंकि हम अपनी गौरवशाली यूनिट वो स्थापना दिवस समारोह को मना रहे है। यह दिन हमें न केवल अपनी यूनिट की गौरवशाली परंपराओं और इतिहास को याद दिलायेगा। बल्कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम के दौरान 25वीं वाहिनी के सेनानी देवनाथ राय, 62वीं वाहिनी के द्वितीय कमान राजेश कुमार , उप सेनानी/जीडी उदयवीर सिंह, सहा. सेनानी / दूर संचार महेन्द्र सिंह, एवं सहायक सेनानी/जीडी संजीव कुमार उपस्थित रहे।
