फॉलो करें

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर “अटल स्मृति सभा” का आयोजन हाइलाकांदी में

35 Views
प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 19 मार्च: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर भाजपा के राज्य स्तरीय निर्देशानुसार हाइलाकांदी जिला भाजपा कार्यालय में “अटल स्मृति सभा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अटल बिहारी वाजपेयी और भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हाइलाकांदी जिला भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि “अटल जी जैसा नेता आज के समय में मिलना दुर्लभ है। वे न केवल अपनी पार्टी बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं के प्रति भी सम्मान रखते थे, जिससे उनकी गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती थी। उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान बनाई, जो आज भी देश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिहिर चक्रवर्ती ने वाजपेयी जी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हमारे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक थे। उनकी नेतृत्व क्षमता, स्पष्ट दृष्टिकोण और ओजस्वी वाणी ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”
इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कामाख्या प्रसाद पुरकायस्थ, संजीत घोष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वाजपेयी जी के दीर्घ और निष्कलंक राजनीतिक जीवन पर विचार व्यक्त किए।
इस स्मृति सभा में हाइलाकांदी जिला भाजपा के मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव घोष, जिला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला महासचिव जहर लाल नाथ, संजय राय, उपाध्यक्ष जयदीपा दास लश्कर, भाजपा नेत्री आराधना राय, शुभ्रा चौधरी, बूल्टी दास, गौतम दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप चक्रवर्ती, शुभम चक्रवर्ती सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+77°F
Broken cloud sky
6 mph
87%
758 mmHg
5:00 AM
+77°F
6:00 AM
+77°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+91°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+97°F
12:00 PM
+100°F
1:00 PM
+100°F
2:00 PM
+100°F
3:00 PM
+82°F
4:00 PM
+84°F
5:00 PM
+82°F
6:00 PM
+81°F
7:00 PM
+81°F
8:00 PM
+81°F
9:00 PM
+81°F
10:00 PM
+79°F
11:00 PM
+79°F
12:00 AM
+77°F
1:00 AM
+75°F
2:00 AM
+75°F
3:00 AM
+75°F
4:00 AM
+75°F
5:00 AM
+75°F
6:00 AM
+75°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+84°F
9:00 AM
+86°F
10:00 AM
+88°F
11:00 AM
+91°F
12:00 PM
+95°F
1:00 PM
+95°F
2:00 PM
+91°F
3:00 PM
+91°F
4:00 PM
+91°F
5:00 PM
+90°F
6:00 PM
+88°F
7:00 PM
+84°F
8:00 PM
+82°F
9:00 PM
+81°F
10:00 PM
+79°F
11:00 PM
+79°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल