फॉलो करें

मकर संक्रांति पर मानव सेवा हेतू वृध्दाश्रम में वस्त्र एवं खाद्यान्न वितरित किया तेयुप ने

199 Views
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के त्री-आयामी सूत्र सेवा-संस्कार-संगठन के क्षेत्र को गति प्रदान करते हुए तेयुप सिलचर ने सेवा के अंतर्गत आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिलचर तारापुर स्थित “मदर टेरेसा सेवा ओल्ड एज होम” में विकलांग, वृद्धजन को खाना, कपड़े, मोझे, संतरा, प्रदान कर सेवा कार्य संपादित किया गया। सेवा आश्रम के केर टेकर सिस्टर वेंकटेश्वर ने इस ट्रस्ट की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा की यहाँ आश्रम पिछले काफी साल से मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा लगभग 60 वृद्ध महिलाएं एवं पुरुषों, विकलांग, दिव्यांग की देख भाल की जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र, एवम स्थानीय प्रार्थना के संगान से किया गया! तेयुप परिषद युवा साथियों ने सभी  के साथ समय व्यतीत करते हुए उनके स्वास्थ्य की कुशल-क्षेम पूछते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर तेयुप से अध्यक्ष (अभातेयुप सदस्य) अशोक मरोटी उपाध्यक्ष- I भरत दुगड़, सहमंत्री – I जेठमल मरोठी, सहमंत्री – II प्रियांक बैद, संगठन मंत्री अमन बोथरा, कार्यकारणी सदस्य मिठुन रांका की रही विशेष उपस्थिति। तेयुप अध्यक्ष (अभातेयुप सदस्य) अशोक मरोटी ने इस नेक कार्य के लिए अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया एवम समय समय पर अभातेयुप निर्देशित सेवा संस्कार संगठन के कार्यक्रम करने का  संकल्प लिया।* उपाध्यक्ष- I भरत दुगड़ ने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया, मीडिया को यह जानकारी सहमंत्री – I जेठमल मरोठी ने दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल