फॉलो करें

मणिपुर कांड

156 Views
मणिपुर राज्य में कुछ असुरों नें, पुरुषत्व को बदनाम किया।
भीड़ में शामिल हो कर के, एक ऐसा कृत्य अंजाम दिया।।
नोंच कर घुंघट नारी का, उसे नंगा परेड करवा डाला।
मैं लिख ना सकता, खुले तन से हरकत वही फ़रमा डाला।।
जिस देश का झंडा आदि से ही, दुनिया भर में ऊंचा था।
विश्व गुरु था भारतवर्ष, अनुयायी विश्व समूचा था।।
आज मानवता शर्मसार हुई है, भारत मां शर्मिंदा है।
सैकड़ों की भीड़ बतलाया मानो, हर एक पुरुष दरिंदा है।।
कुछ क्षणों के विडियो में ही, हैवानियत इतना ताजा है।
हुआ क्या होगा घंटों तक, अब किसको ये अंदाजा है।
हे कानून और न्याय व्यवस्था, बहुत जल्द कार्रवाई हो।
उन मनचलों की अग्रिम खारिज, माफी, क्षमा, दोहाइ हो।।
                       चन्द्र कुमार ग्वाला, शिलचर (असम)

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल