फॉलो करें

मणिपुर की घटना मानवीय मूल्यों का अपमान : असम महिला कांग्रेस

337 Views

गुवाहाटी, 20 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर की दो महिलाओं को जिस तरह निर्वस्त्र किया गया, उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और दिन के उजाले में घुमाया गया, वह न केवल सभ्य समाज पर हमला है, बल्कि हमारे मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। ये बातें आज असम प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मीरा बरठाकुर गोस्वामी ने असम प्रदेश मुख्यालय राजभवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारे पास इतने मजबूत शब्द नहीं है कि हम इसकी निंदा कर सकें। यह सीधे तौर पर भारतीय सामाजिक जीवन की सबसे घृणित घटना के रूप में गिना जाएगा। इस घटना ने एक झटके में उन आदर्शों को चकनाचूर कर दिया है जिनके लिए भारतीय संस्कृति जानी जाती है। यह हमें दुनिया की नजरों में छोटा बना दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस नृशंस कृत्य के लिए मणिपुर सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। इस तरह की घटना के बाद भाजपा सत्ता में कैसे आ गई, यह एक विवादास्पद सवाल बना हुआ है। घटना के 74 दिन बाद भी भाजपा सरकार ने दोषियों को नहीं पकड़ा है और इसके बजाय इसे दुनिया से छिपाने की कोशिश की है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य सरकार को तुरंत भंग किया जाए और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल