फॉलो करें

मणिपुर पुलिस ने नष्ट किए 60 एकड़ अफीम की खेती

151 Views

इंफाल (मणिपुर), 08 दिसंबर :  मणिपुर पुलिस का अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उखरूल जिले के पर्वतीय क्षेत्र के खामासोम गांव के आसपास के क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट करने का व्यापक अभियान चलाया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि अभियान में लगभग 60 एकड़ अफीम की खेती नष्ट किए गए।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अबतक सैकड़ों हेक्टेयर से अधिक अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। मणिपुर पुलिस के साथ-साथ असम राइफल्स के जवानों के लिए इन खेतों को नष्ट करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल