फॉलो करें

मणिपुर विश्वविद्यालय ने बाढ़ के चलते परीक्षाएं कीं स्थगित

47 Views

इंफाल, राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मणिपुर विश्वविद्यालय ने चल रही सभी सेमेस्टरों की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

मणिपुर विश्वविद्यालय ने बाढ़ की खराब स्थिति को लेकर छात्रों और कर्मचारियों के लिए गहरी चिंता व्यक्त की। विश्वविद्यालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि राज्य में वर्तमान गंभीर बाढ़ की स्थिति के कारण मणिपुर विश्वविद्यालय के तहत चल रही सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बाद परीक्षा की नई तिथियां निर्धारित की जाएंगी और सभी को सूचित किया जाएगा। छात्रों और संकाय सदस्यों से परीक्षाओं के पुनर्निर्धारण के संबंध में नवीनतम् घटनाक्रमों से अपडेट रहने का आग्रह किया जाता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल