505 Views
प्रे.स. शिलचर, 12 जनवरी: हर साल की तरह इस साल भी महर्षि विद्या मंदिर शिलचर में आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता। खेल प्रतियोगिता में हर तरह के खेल थे। जिसमें वाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया और अपनी जीत हासिल की। इस खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 7 और 8 जनवरी को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश गीत और नृत्य से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने भाषण में विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए, उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया। सभी जीतने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देते हुए साल के विशेष छात्र को विशेष पुरस्कार दिया गया। जो छात्र विद्यालय के कार्य में सक्रिय रहते हैं, उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।
पूरे साल में सबसे अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ नृत्य से किया।।




















