फॉलो करें

मार्गेरिटा में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया

114 Views
भुवनेश्वर प्रसाद मार्गेरिटा, असम, 12 जून: 
मार्गेरिटा में पिछले 9 जून‌ को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस मार्गेरिटा शहर के स्थानीय शिशु भवन सेनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ मार्गेरिटा के सौजन्य से छत्रपति शिवाजी महाराज शाखा का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक जिला के सह कार्यवाह हरीश सैकिया (सुमन), रुबुल चेतिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए हरीश सैकिया ने कहा कि इस दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में शिवाजी महराज के गौरव को याद करते हैं। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी पहाड़ी किले में हुआ था वे एक प्रमुख मराठा यौद्धा और पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल