फॉलो करें

मालूग्राम के सम्मानित निवासी बिनोद कुमार सिंह का निधन

343 Views

सामाजिक, धार्मिक और कर्मठ जीवन का प्रेरणास्रोत रहे बिनोद बाबू नहीं रहे

मालूग्राम कालीबाड़ी रोड के निवासी और पूर्व सरकारी कर्मचारी श्री बिनोद कुमार सिंह का शनिवार, 12 अप्रैल को दोपहर 3:21 बजे एक स्थानीय निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। अपने पीछे वे पत्नी, दो पुत्र – प्रीतम और रौशन, एक पुत्री, पोता-पोती समेत एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

श्री सिंह ने अपने जीवन की शुरुआत 1985 में ASTC (असम स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) में क्लर्क के रूप में की थी और अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से 2021 में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने 36 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने सदैव ईमानदारी और समर्पण का परिचय दिया।

2002 में उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेरा, लेकिन टाटा इंस्टीट्यूट में इलाज के बाद वे पूर्णतः स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटे। 2018-19 में हृदयाघात के बाद कोलकाता में एंजियोप्लास्टी कराई और उसके बाद भी जीवन में सक्रिय और सकारात्मक बने रहे।

चार बहनों और तीन भाइयों में वे दूसरे स्थान पर थे। उनका जीवन सामाजिक, धार्मिक और व्यवहारिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा। विनम्र स्वभाव और लोगों की मदद को सदैव तत्पर रहने वाले बिनोद बाबू ने जीवन की अनेक कठिनाइयों का साहस और धैर्य से सामना किया।

उन्होंने अपने सभी पारिवारिक दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाया—बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, विवाह और उनका जीवन-निर्माण। आज वे जिस स्नेह और सम्मान के साथ याद किए जा रहे हैं, वह उनके संघर्षमय लेकिन प्रेरणादायक जीवन की गवाही देता है।

स्थानीय जनमानस, उनके आत्मीय जनों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की है।

प्रेरणा भारती परिवार की ओर से श्रद्धांजलि।
“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल