फॉलो करें

मुख्यमंत्री के विरुद्ध मुकदमा करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

53 Views

गुवाहाटी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे। आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दावे के साथ उनके (भूपेन बोरा के) भाजपा में शामिल होने की बात दावे के साथ कह रहे हैं। बोरा ने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने वकीलों से परामर्श लिया है।

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री डॉ. सरमा लगातार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के भाजपा में शामिल होने की बातें दावे के साथ कह रहे हैं। शनिवार को भी मुख्यमंत्री ने दरंग जिले में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह दावा किया। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिस तरह मोदी गारंटी देते हैं, उसी प्रकार यह उनकी (हिमंत) की गारंटी है कि 2025 की जनवरी से मार्च तक भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की बातें कहकर मुख्यमंत्री कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा की इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल