फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ सरमा झारखंड के सह-प्रभारी नियुक्त

47 Views

गुवाहाटी,  चार राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

कई केंद्रीय मंत्रियों को इस सूची में जगह दी गई है। भाजपा के कई शीर्ष नेताओं को पार्टी के चुनाव का दायित्व सौंपा गया है। प्रभारियों और सह-प्रभारियों की इस सूची में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा का नाम भी शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद देश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस क्रम में देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। इस चुनाव के लिए राज्यों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल