फॉलो करें

मुरलीधर गांव पंचायत क्षेत्र में विभिन्न गांवों में घर-घर अभियान व पदयात्रा का शुभारंभ

143 Views

बड़खला भाजपा मंडल की ओर से आज सुबह 8 बजे से मुरलीधर गांव पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर संपर्क अभियान एवं पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस अभियान में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथ स्तर के प्रत्याशियों एवं क्षेत्रीय पंचायत पद के उम्मीदवारों ने भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जनसम्पर्क किया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता विक्रम दास ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। जनता ने इन विकास कार्यों को नजदीक से देखा है और अब वह विकास के नाम पर भाजपा को ही समर्थन दे रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर चलकर राजनीति करती है और यही भाजपा का मूल मंत्र है। इसी नीति को धरातल पर उतारने के लिए आज की यह पदयात्रा और घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

आज के अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि भाजपा के जिला परिषद सदस्य और क्षेत्रीय पंचायत सदस्य भारी मतों से विजयी होंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से विक्रम दास, मनमोहन दास, योगेश्वर दास, निताई विश्वास, गिरीन्द्र विश्वास, मुकुंद सरकार सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल