फॉलो करें

मेघालय जयन्तिया हिल्स मे शौर्य जागरण यात्रा का जोरदार स्वागत

99 Views
13 अक्टूबर 2023 को शिलांग  असम  राइफल्स शिवमंदिर में एवं  शिलांग मथुरा कंपाउंड हनुमान मंदिर बड़ा पानी नामघर, नागंपोह हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।सनातन हिंदू  धर्मावलंबी ने उत्तर पूर्व मेघालय के स्वतन्त्रता सेनानी और जनजाति नेता यू तिरोट सिंह( तीरथ सिंह) यू कियांग नांगवाह   और  पा तोगन संगमा आदि महापुरुषों ने मेघालय राज्य और देश धर्म संस्कृति के लिए अंग्रेजों के शासन काल में संघर्ष किया। उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लें विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री प्रभारी बंगाल उड़ीसा असम क्षेत्र उमेश चंद्र पोरवाल जी ने  बताया कि देश भर में 30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 325 यात्राओं  के मध्यम से आठ हजार प्रखंड के एक लाख से ऊपर गांवों तक शौर्य जागरण यात्रा द्वारा युवाओ को आव्हान किया जा रहा है। अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत हो, अमर बलदानी स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष करके अपने सनातन धर्म को बचाया। आज युवा प्रेरणा लें, हिंदू धर्म संस्कृति राष्ट्र  के लिए  संकल्प कराया गया। धरती माता ( भारत माता), जननी माता (जन्म देने वाली माँ), गाय (गौमाता माता) , मठ मंदिर( अपने पूजास्थल) और अपने धर्म ग्रंथ की रक्षा के लिए संकल्प कराया। मेघालय के प्रान्त मंत्री पवन संचेती जी ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, जिसके सनातनी हिंदू समाज आज हम सब सौभाग्यशाली हैं। जिसका उद्घाटन 22 , जनवरी 2024 को संपन्न होगा। उस दिन सारे देश में दीपावली मनाई जाएगी। मेघालय प्रान्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा जी ने मेघालय के स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी वीरों के नाम जय घोष किया। असम के वीर लचित बडफूकन, पातोगन संगमा, उ तीरथ सिंह और उ कियांग नांगवा और भारत माता , जय श्री राम के नाम से नारे लगवाये और कहा सभी सनातन हिन्दू भाई कल यात्रा के समापन में सहभागी हो। 14अक्टूबर को वीर लचित घाट गुवाहाटी में मुख्य वक्ता चंपत राय जी उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एवं महामंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का मार्गदर्शन मिलेगा।  यात्रा में संजय शर्मा, अरुण प्रसाद शर्मा, श्रीमती पिंकी गोयल, श्रीमती जय श्री संचेती, श्रीमती विष्णु नन्दी,  अनीता छेत्री, जयंत जैन जी ,उमेश सिंह मुनेंद्र सिंह ,आरके दास, रितु बोडो आदि शामिल थे। आज यात्रा वर्णीहाट शिव मंदिर में विश्राम करके कल सुबह खानापारा होते हुए गुवाहाटी शहर से होते हुए 2 बजे वीर लचित घाट पहुंचेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल