302 Views
मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की शाम को गोलीबारी हुई। ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू और अनंत सिंह का गुट आमने-सामने हुआ था। इस गोलीबारी मामले में अभियुक्त अनंत सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे गुट के सोनू सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।





















