फॉलो करें

रमेन डेका का राज्यपाल नियुक्त होना असम के लिए गौरव की बात: भवेश कलिता

82 Views

गुवाहाटी, 28 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया जाना असमवासियों के लिए एक गौरव की बात है। डेका के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़वासियों को विकास की दिशा में नई गति मिलेगी। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने कही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता रविवार को पूर्व सांसद डेका को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। असम के पुत्र

डेका क इसी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते कलिता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। रमेन डेका के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़वासियों को विकास की दिशा में नई गति मिलेगी। कलिता ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित उनकी एक खुशहाल यात्रा की कामना की।

इसके अलावा, कलिता ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को भी बधाई दी, जिन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि

आचार्य अपने मजबूत नेतृत्व के साथ असम को आगे ले जाएंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल