302 Views
शिलकुड़ी 16 जनवरी। राम इकबाल सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने इटखला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मंगलवार को ट्रस्ट की ओर से डॉ. रंजन सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह ने 120 जरूरतमंद लोगों के बीच ये कंबल बांटे। इस अवसर पर आर ई अस्पताल के एमडी डॉ. रंजन सिंह ने कहा, मैं अपने पिता राम इकबाल सिंह की याद में हर साल सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण करता हूं। क्योंकि सर्दी के दिनों में गरीब लोगो को ठंड से राहत पाना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए मैं यथाशक्ति हरसाल सैकड़ों गरीबों को ये कंबल बांटता हूं। क्योंकि मेरे पिता राम इकबाल सिंह बराक घाटी में एक परोपकारी और दानी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, इसलिए मैं भी उनको याद करते हुए उनके रास्ते पर चलने की कोशिश करता हूं। इसके अलावा, हम आरई अस्पताल में प्रत्येक वर्ष कुछ गरीब मरीजों को मामूली शुल्क पर यह चिकित्सा सेवा भी प्रदान कर उन्हें सहायता प्रदान करता हूं। यह सेवा हर साल जारी रहता है, इस अवसर पर उनकी पत्नी सरिता सिंह ने कहा, स्वर्गीय राम इकबाल सिंह के पुण्य तिथि पर उनके याद कुछ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि राम इकबाल सिंह एक परोपकारी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा समाज के लिए काम किया है। उसका नाम बराकघाटी में प्रसिद्ध था। कंबल वितरण समारोह में समाजसेवी कामेश्वर गजलू, रतन सिंह, रीना सिंह, बाबुल सिंह, अंकिता सिंह, प्रिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

फोटो: इटखला में कंबल बांटते डॉ. रंजन सिंह और उनकी पत्नी।




















