फॉलो करें

राहुल गांधी भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक : मुख्यमंत्री

316 Views

डिब्रूगढ़ (असम), 28 जनवरी । मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल गांधी भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। मुख्यमंत्री आज एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व के कोई गुण नहीं हैं और वह प्रेरणाहीन हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल गांधी जहां भी पैर रखते हैं, वह जगह भाजपा के लिए अच्छी हो जाती है।

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि राहुल जिधर से गुजरेंगे, कांग्रेस वहीं खत्म हो जाएगी। जो कुछ बचा है वह भी खत्म हो जाएगा क्योंकि वह इतने प्रेरणाहीन हैं, इतने अहंकारी हैं। उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है। वह जहां भी पहुंचते हैं, जहां भी पैर रखते हैं, वह जगह हमारे लिए महान बन जाता है, इसलिए राहुल गांधी भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ सरमा पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर कई आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था कि देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी राहुल गांधी के विरुद्ध कई बयान दिए। वैसे भी आमतौर पर देखा गया है कि मुख्यमंत्री डॉ सरमा राहुल के विरुद्ध बोलने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। वे हमेशा ही राहुल गांधी को लेकर कुछ न कुछ कहा करते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल