54 Views
प्रे. स. शिलचर, 14 जून: लोकसभा चुनाव के संदर्भ में अब तक सर्वे के अनुसार कम से कम 325 सीट मिलेगा।असम में अच्छी सफलता मिलेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए असम भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने शिलचर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में 30 मई को केंद्र सरकार का नौ वर्ष पूरा हुआ। पूरे जून महीने में महा जनसंपर्क अभियान के नाम से विभिन्न कार्यक्रम पूरे देश में किया जा रहा हैं। इसमें छोटे बड़े कई प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं। हाइलाकांदी में कल बड़ी सभा हुई, प्रेस मीट हो रहा हैं। पूरे देश में बीस से तीस जुन तक घर घर संपर्क किया जाएगा। हम सबसे चर्चा करेंगे।
भारत का चित्र अब पहले से बदल गया है। अब लोग भारत से मदद मांगते हैं। कोरोना में भारत ने सिद्ध किया,100 से ज्यादा देशों की मदद की। भारत ने सबसे शानदार तरीके से कोरोना का मुकाबला किया। पहले एक प्रधानमंत्री कहते थे की,100 रुपया में 15 रुपया पहुंचता है, लोगो तक। अब पूरा पैसा सीधे लोगो तक पहुंच रहा हे। असम में बीस लाख प्रधान मंत्री आवास बनेगा।
असम की डबलइंजन सरकार पूरे देश में चर्चा में है। मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिश्वशर्मा के नेतृत्व में असम उन्नति कर रहा हैं। सरकारी योजनाओं में बहुत बदलाव आया है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है, गौहाटी में शानदार एम्स बन रहा हे। 70 साल में जितने एयरपोर्ट बने आज दोगुना हो गया। जितना हाईवे था, अब दोगुना हो गया हे। प्रीपेड मीटर केवल दस प्रतिशत अर्थात 6 लाख लोगो के घर में लगा है। जिसमें सब प्रकार की सुविधा है। लोकसभा चुनाव के संदर्भ में अब तक सर्वे के अनुसार कम से कम 325 सीट मिलेगा।असम में अच्छी सफलता मिलेगी। महासड़क बालाछोड़ा से हारंगाजाव 30 किलोमीटर एरिया में 880 करोड़ रुपए का काम चल रहा हे। सत्तर प्रतिशत तक काम हो गया है। आगे के 48 किलोमीटर में 673 करोड़ का काम चल रहा हे। दिसंबर 25 तक डेडलाइन है। हमने सस्ते में फ्लाइट शुरू किया हे। यातायात सुगम हो रहे है। कनेक्टिविटी का काम पहले से अच्छा हो रहा हे। रीजनल कनेक्टिविटी मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। बांग्लादेश और और साउथ एशिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम चल रहा है। शिलचर सिलहट ढाका रेलवे का भारत में 90 प्रतिशत काम हो चुका है। बांग्लादेश के तरफ का काम बाकी हैं। यह अंतराष्ट्रीय मामला हे। दोनो तरफ के इच्छा से काम हो रहा हैं। हम किसी पर दबाव नही दे सकते।लोकसभा में किसको टिकट मिलेगा यह पार्टी का आंतरिक मामला है। आधार, एन आर सी,यह सुप्रीम कोर्ट में मामला है बोलकर टाल दिया। शिलचर नगर महापालिका चुनाव हेतु प्रक्रिया चल रहा है। डलु ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए लैंड अधिग्रहण हो गया हे।प्रक्रिया जारी है। प्रभावित लोगो को सरकार सहयाता करेगी।मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पूरे देश में 35 केंद्र बनेंगे जहां वायु, सड़क, रेल व जलमार्ग जुड़ा रहेगा। नॉर्थ ईस्ट में दो होगा, जिसमे एक शिलचर में होगा। इसके लिए जगह की खोज चल रही है।
पत्रकार वार्ता में असम के प्रभारी बैजयंत पांडा के साथ सह प्रभारी पवन शर्मा, काछाड़ के अभिभावक मंत्री जयंत मल बरुआ, वरिष्ठ मंत्री परिमल शुक्लवैद, शिलचर के सांसद राजदीप राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष विमलेंदु राय, विधायक गण कौशिक राय, मिहिर कांति सोम, दीपायन चक्रवर्ती, असम चाय निगम के चेयरमैन राजदीप ग्वाला, पूर्व विधायक किशोर नाथ तथा प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ आदि उपस्थित थे।