फॉलो करें

विलुप्त होती जा रही मगही भाषा को सहेजने के लिए हम सब आगे आयें: सूचना आयुक्त

21 Views
भाषा एक ऐसी चीज है जो सब कुछ बदल देती है: कुलपति
भाषा पारिस्थितिकी एवं साहित्य विषय में पूर्वोत्तर से भी हुई प्रतिभागिता
बोधगया। मगध विश्वविद्यालय बोधगया के मानविकी संकाय एवं वैश्विक संस्कृत मंच के संयुक्त तत्वाधान में “भाषा पारिस्थितिकी एवं साहित्य” विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। पहले दिन महाबोधि सांस्कृतिक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार, विशिष्ट अतिथि नव नालंदा महाविहार नालंदा के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह, मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति सह सम्मेलन के संरक्षक प्रो एसपी शाही, प्रति कुलपति प्रो बी आर के सिंह, मुख्य वक्ता प्रो शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग के भाषा विज्ञान के आचार्य,प्रो गिरीश नाथ झा, अध्यक्ष  साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ निभा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मंचासीन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके  उपरांत एक स्मारिका का भी लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।
पहले दिन प्रथम एवं दूसरा सत्र चला। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सुधारना है तो सबसे पहले उसकी भाषा को सुधारने का प्रयत्न करना चाहिए।हमारी भाषाऐं पारिस्थितिकी तंत्र से भी जुड़ी हुई है। आज तितलियों के नहीं रहने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। अन्य पशु पक्षियों की भाषाऐं सुनने को नहीं मिल रही है। आज भाषा नया रूप लेता जा रहा है। मगध की मूल भाषा मगही भाषा विलुप्त होने के कगार पर है। इस भाषा को सहजने के लिए हम सबों को आगे आना चाहिए।
 नव नालंदा महाविहार नालंदा के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह ने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन भी भाषा को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण और प्रबल कारक है। यहां यह भी जानकारी देना चाहूंगा की भाषाओं की विलुप्ति का खतरा आज आमतौर उन भाषाओं पर सबसे अधिक है जो की देश के लोगों द्वारा बोली गई है।आज खतरे में पड़ी भाषाओं के संरक्षण और अस्तित्व की रक्षा के लिए विभिन्न उपाय किये जाना बहुत ही आवश्यक है तभी हम भाषाओं के अस्तित्व को बचा सकते हैं।भाषाओं के संरक्षण के लिए हमें भाषण के व्याकरण संबंधित विभिन्न जानकारियां को सहेज कर रखना होगा।
मुख्य वक्ता प्रो शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भाषाओं की विलुप्ति, भाषाओं का खत्म होना या कहे कि किसी देश की विरासत के लिये बल्कि पूरे मानव इतिहास के बहुत बड़ी सांस्कृतिक क्षति है।भारत में लंबे समय तक औपनिवेशिक शासन रहा है।
प्रो गिरीश नाथ झा ने कहा कि आज के युग में भाषाओं की विलुप्ति का कारण कहीं ना कहीं ग्लोबलाइजेशन भी है। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में पूरी दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति बेहतर से बेहतरीन होने की कोशिश में लगा हुआ है और शायद यही कारण है कि वह बहुत सी अहम चीजों को भी लगातार विस्मृत करता चला जा रहा है।भाषा भी उन चीजों में से एक है। आज विश्व की अनेक भाषाओं का तेजी से नष्ट होना बेहद चिंताजनक है यदि यही स्थितियां बन रही है तो  हमारी भाषा किताबों तक सिमट कर रह जाएगी।
अध्यक्षीय भाषण में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही ने कहा कि भाषा एक ऐसी चीज है जो सब कुछ बदल देती है। हम भारतीय अपने हिंदी भाषा को छोड़कर दूसरे भाषा को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारी मातृभाषाएं मिट्टी से जुड़ी हुई है। मगध विश्वविद्यालय ने पहली बार इस तरह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से नई शोध विकसित होंगे और शोधार्थियों मे भाषा और साहित्य के प्रति नवीन सोच विकसित होगी।
मौके पर डॉ.आलोक सिंह,पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग,डॉ ब्रजेश राय, डॉ रहमत जहां,डॉ सरिता वीरांगना, डॉ जावेद अंजुम, डॉ नीरज कुमार, प्रो संजय कुमार, डॉ गोपाल जी कुमार,डॉ एकता वर्मा, डॉ जिउल्लाह अनवर, डॉ मनीष कुमार सिन्हा,डॉ परम प्रकाश राय, डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ दीपशिखा पांडेय सहित मानविकी संकाय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में शोधार्थी उपस्थित थे।
मंच का संचालन संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य डॉ ममता मेहरा एवं  समाजशास्त्र की सहायक आचार्य डॉ चांदनी रोशन ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन उर्दू विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ जियाउल अनवर ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+86°F
Clear sky
6 mph
23%
758 mmHg
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+82°F
10:00 PM
+82°F
11:00 PM
+81°F
12:00 AM
+79°F
1:00 AM
+77°F
2:00 AM
+75°F
3:00 AM
+75°F
4:00 AM
+72°F
5:00 AM
+72°F
6:00 AM
+72°F
7:00 AM
+77°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+93°F
10:00 AM
+97°F
11:00 AM
+100°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+102°F
2:00 PM
+102°F
3:00 PM
+102°F
4:00 PM
+102°F
5:00 PM
+97°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+91°F
8:00 PM
+90°F
9:00 PM
+90°F
10:00 PM
+86°F
11:00 PM
+84°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल