फॉलो करें

विश्वनाथ में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन।

157 Views

विश्वनाथ चाराली 23 मार्च :  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम महिला मंडल विश्वनाथ चाराली की ओर से  श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव  व विशाल भजन संध्या का आयोजन किया। जानकारी  अनुसार विश्वनाथ चाराली स्थानिय के सार्वजनिक धर्मशाला प्रांगण में बीते बुधवार दोपहर से समारोह का आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम के साथ रात्रि के समय रंगारंग होली चंग धमाल आदि के बाद कल गुरूवार को सुबह 11 बजे बाबा श्याम जी की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम महिला मंडल विश्वनाथ चाराली और मारवाड़ी समाज की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर स्थायी सार्वजनिक धर्मशाला प्रांगण से निकलकर पुरे विश्वनाथ चाराली शहर में परिक्रमा करते हुवे धर्मशाला प्रांगण में संपन्न किया। वहीं शाम 9 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया, जिसमें  स्थानिय व आमंत्रित भजन गायक कलाकार द्वारा संगीत व बाबा श्याम के भजन, महा आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया हैं,  जिसमें भक्तों ने सैलाब उमड़ा. इस समारोह में विश्वनाथ के विभिन्न स्थानों भक्तों ने भाग लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल