फॉलो करें

वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती अहलावत 20 साल बाद अलग होने की तैयारी में

53 Views

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के अलगाव की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। खासतौर पर दिवाली के मौके पर, जब सहवाग ने अपने बेटों और मां के साथ तस्वीरें साझा कीं, लेकिन आरती का जिक्र नहीं किया, तो उनके रिश्ते में खटास की खबरें जोर पकड़ने लगीं।

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी अप्रैल 2004 में एक भव्य समारोह में हुई थी। यह शादी उस समय के कानून मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के आवास पर आयोजित की गई थी। इस दंपत्ति के दो बेटे हैं—आर्यवीर (जन्म 2007) और वेदांत (जन्म 2010)। वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 1999 में वनडे और 2001 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। सहवाग 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी छाप छोड़ी। इसके अलावा, सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी भी की।

अलगाव की वजह- सूत्रों के अनुसार, सहवाग और आरती के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था। इसी कारण दोनों ने अब अलग होने का मन बना लिया है। हालांकि, इस मामले पर न तो वीरेंद्र सहवाग और न ही आरती अहलावत की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

प्रशंसकों की प्रतिक्रिया- सहवाग और आरती के अलगाव की खबर से प्रशंसकों में निराशा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या यह जोड़ा इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+84°F
Broken cloud sky
13 mph
56%
755 mmHg
10:00 PM
+84°F
11:00 PM
+82°F
12:00 AM
+81°F
1:00 AM
+81°F
2:00 AM
+79°F
3:00 AM
+77°F
4:00 AM
+77°F
5:00 AM
+75°F
6:00 AM
+77°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+90°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+99°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+102°F
2:00 PM
+100°F
3:00 PM
+100°F
4:00 PM
+100°F
5:00 PM
+99°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+86°F
8:00 PM
+84°F
9:00 PM
+84°F
10:00 PM
+82°F
11:00 PM
+82°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल