फॉलो करें

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के हजारों रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु दिल्ली पहुंचे

82 Views

जबलपुर. पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु संयुक्त मंच आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के हजारों रेल कर्मचारी दिल्ली पहुंचे जहां वे आज संसद का घेराव करेंगे।

इससे पहले महारैली में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले पश्चिम मध्य रेलवे के कर्मचारियों की रिकॉर्ड तोड भागीदारी सुनिश्चित एवं इस महा आंदोलन से एक एक कार्यस्थल के कर्मचारी को जोडऩे के उद्देश्य से डबलूसीआरईयू जबलपुर द्वारा लगातार रेल कर्मचारियों के बीच सघन संपर्क किया था। जबलपुर के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में यूनियन के मंडल अध्यक्ष काम. बीएन शुक्ला व काम. रोमेश मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों  को प्रेरित किया था।

कर्मचारियों को जागरुक करते हुए यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला व मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने कहा कि कोई भी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि जब देश के कई राज्य कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू कर सकती है, तो केंद्र सरकार इसे लागू क्यों नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि पेंशन किसी संस्थान में लगभग 35-40 वर्षों की सेवा का प्रतिफल है और कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है, ऐसे में सरकारें कर्मचारियों से यह अधिकार कैसे छीन सकती है? उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि अपनी जिद नहीं छोड़ी, तो इसका खामियाजा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा. इस मौके पर काम. जरनैल सिंह, काम. जितेंद्र वर्मा, काम. प्रहलाद सिंह, मो. राजिक वारसी सहित महिला शक्ति व बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे. दिल्ली में आज संसद घेराव है और जबलपुर सहित पूरे मंडल से हजारों रेल कर्मचारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल