219 Views
बड़ी मनमोहक है ये दुनिया शतरंज सी बिछी हुई, हर चाल में छुपा है सपना, हर मोड़ पर नयी कोई धुन बनी हुई।
न्यारी-न्यारी ये क्यारियाँ, जैसे बादलों की चादर ओढ़े, हर कोना, हर आँगन बोले-सपनों की सरगम में जोड़े।
हवाओं की इन प्रवाईयों में, संगीत की धुनें बसी, जैसे हर साँस के संग बहती, कोई मधुर कहानी हो किसी।
प्यारी-प्यारी ये तितलियाँ, उड़ती हैं रंगों में डूबी, बादलों की गोद में झूलें, स्वप्निल नभ में सजी-संवरी रूबी।
चहकती हैं पंछियों की आवाजें, इन बहती लहरों में, हर चहचहाहट में जैसे कोई गीत हो अधूरी कहानियों में।
बड़ी मनमोहक है ये दुनिया, हर रंग यहाँ खास है, शतरंज की इस बिसात में, छुपा अनगिनत एहसास है।
Name :- Deepali Singh
Class: B.com 2nd sem
College name :- First grade college KR Puram, Bangalore





















