193 Views
कोलकाता/दिल्ली: रविवार को ‘शब्दाक्षर दिल्ली समिति’ के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देश के श्रेष्ठ कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, और अपने छंद, गीत, ग़ज़ल, कविताओं से सबका मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारा रजनीश गोयल ‘दीदी’ जी मुख्य अतिथि, विवेकानंद शर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘शब्दाक्षर’ रवि प्रताप सिंह (कोलकाता) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रारूपबद्ध हुआ। आरंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। शब्दाक्षर दिल्ली समिति के उपाध्यक्ष संगम तीर्थराज के द्वारा माँ शारदे की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, साथ ही ‘शब्दाक्षर गीत’ को बड़े मधुर स्वर में कवयित्री नीलम उपाध्याय एवं अर्थ मंत्री अम्बिका मोदी ने प्रस्तुत किया, साथ ही दोनों ने कार्यक्रम का कुशल संचालन भी किया। बतौर कवि ललित मोहन जोशी के बेहतरीन काव्य पाठ से कार्यक्रम का आगाज हुआ। काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में बबीता किरण, आदित्य भट्टर, नीलम उपाध्याय,विभु राज, रमाशंकर भारती, पायल, दीप्ति अग्रवाल एवं डॉ.अभिषेक आदि शामिल थे।
शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ ने उम्दा ग़ज़ल व देशभक्ति गीत गाकर समा बांधा। उपाध्यक्ष संगम तीर्थराज, संगठन मंत्री हरेंद्र प्रसाद यादव ‘हर्षित’, सचिव शायर रघुवर आनंद, अर्थमंत्री डा० अम्बिका मोदी ने भी शानदार काव्यपाठ किया। अम्बिका मोदी के धन्यवाद ज्ञापन से इस सरस काव्य-समारोह का समापन हुआ।





















