फॉलो करें

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात से लौटते छह लोगों की मौत

131 Views
अनिल मिश्र/रांची 19 नवंबर: शादी के लिए  दुल्हे की बारात को विदा कर लोग बाग नई नवेली दुल्हन के आगमन के स्वागत  करने के लिए जुट गए थे।रात में शादी थी, सुबह में दुल्हन का परिछन होना था। लेकिन किसी ने दुल्हन के आने के पहले हीं एक ह्रदय विदारक और मनहूस खबर दी की लोगों के सांसे अटक गई। दरअसल झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड के गजोडीह गांव के निवासी डाॅ फारुक अंसारी का पुत्र चाँद रशीद की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकोडीह गांव के रहने वाले अंजार हुसैन की बेटी फातिमा से शनिवार की रात होनी थी। इसी शादी के मौके पर बारात जाने के लिए बारह स्कार्पियो वाहन से दुल्हे, रिश्तेदार,परिवार और लोग बाग शनिवार की रात टिकोडीह गांव गया हुआ था। इसी बीच अहले सुबह तीन बजे बाराती वापस घर लौटने के क्रम में बिरनी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा-लुकेया गांव के पास एक स्कार्पियो जो बारातियों से भरी से भरी हुई थी। उसका वाहन चालक अपना संतुलन खो दिया और सूखे पेड़ से  वाहन टकरा गयी। जिसका नंबर जे एच 10ए डब्लू 0970है। सूखे पेड़ से स्कार्पियो के टक्कराने से स्कार्पियो पर सवार वाहन चालक सहित पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। जबकि एक व्यक्ति कि मौत धनबाद में इलाज के दौरान हो गयी। मृतक में स्कार्पियो चालक सागिर अंसारी (40),युकुब अंसारी (60),इम्तियाज अंसारी (48),अबताव अंसारी (30),दंलागी (28),सुभान (28)शामिल हैं। इस घटना के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना प्रकट किये हैं। मुख्यमंत्री अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (x)पर लिखा है कि हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल