फॉलो करें

शिलचर जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के आरोपों को बताया निराधार, गौरव गोगोई और उनकी पत्नी का किया बचाव

43 Views

प्रे.स. शिलचर, 18 फरवरी: सिलचर जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा द्वारा सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए मुख्यमंत्री पर विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को सिलचर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत पाल ने कहा, “मुख्यमंत्री को असम की जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि झूठे आरोपों से विपक्ष की छवि खराब करने की कोशिश करनी चाहिए।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी जिम्मेदारियों को छोड़कर आरओ संगठन का काम कर रहे हैं, तो उन्हें आरओ संगठन का प्रमुख नियुक्त कर देना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि सांसद गौरव गोगोई की पाकिस्तान उच्चायुक्त से मुलाकात गृह मंत्रालय की अनुमति से हुई थी, और उस बैठक में कई अन्य लोग भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री गोगोई की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं और इसी कारण बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

एलिजाबेथ गोगोई पर लगाए गए आरोप निराधार

अभिजीत पाल ने कहा कि सांसद की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पूर्व में क्लाइमेट डेवलपमेंट एंड नॉलेज नेटवर्क नामक संस्था के साथ जुड़ी थीं, जहां उनकी भूमिका भारत और नेपाल में जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रमों के समन्वय की थी। “मुख्यमंत्री के आरोप निराधार हैं और उनका मकसद सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए अफवाह फैलाना है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री पर भी लगे गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बच्चों के पास बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्तियां हैं और इनकी जांच केंद्र सरकार से कराई जानी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण दत्त मजूमदार और उपाध्यक्ष शरीफुज्जमां लश्कर ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ और गलत सूचनाओं के सहारे राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। “असम की जनता जागरूक है और भाजपा के झूठे प्रचार में नहीं फंसने वाली,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और अफवाहों का डटकर मुकाबला करेंगे और असम की जनता के सामने सच्चाई लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+79°F
Clear sky
5 mph
77%
757 mmHg
7:00 AM
+79°F
8:00 AM
+82°F
9:00 AM
+88°F
10:00 AM
+91°F
11:00 AM
+95°F
12:00 PM
+97°F
1:00 PM
+99°F
2:00 PM
+100°F
3:00 PM
+99°F
4:00 PM
+99°F
5:00 PM
+95°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+81°F
8:00 PM
+79°F
9:00 PM
+79°F
10:00 PM
+79°F
11:00 PM
+79°F
12:00 AM
+79°F
1:00 AM
+79°F
2:00 AM
+77°F
3:00 AM
+75°F
4:00 AM
+75°F
5:00 AM
+73°F
6:00 AM
+75°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+84°F
9:00 AM
+90°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+99°F
12:00 PM
+100°F
1:00 PM
+102°F
2:00 PM
+100°F
3:00 PM
+99°F
4:00 PM
+97°F
5:00 PM
+95°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+86°F
8:00 PM
+84°F
9:00 PM
+82°F
10:00 PM
+81°F
11:00 PM
+81°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल