212 Views
प्रे.स. शिलचर, 7 फरवरी: असम के काटलिछड़ा के स्वप्नपुर इलाके के निवासी उपेश चंद्र गोस्वामी (86) शुक्रवार को इलाज कराने के लिए अपने बेटे के साथ शिलचर स्थित हेल्थ केयर क्लिनिक गए थे, लेकिन वहां से अचानक लापता हो गए।
उनके बेटे उत्पल गोस्वामी के अनुसार, वे दोपहर करीब 2 बजे से लापता हैं और अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बुजुर्ग उपेश चंद्र गोस्वामी शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।
उनकी पहचान:
- परिधान: सफेद धोती और कुर्ता, साथ में सफेद रंग का मफलर।
- आखिरी बार देखा गया: शिलचर हेल्थ केयर क्लिनिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे।
परिवार की ओर से सभी लोगों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को उपेश चंद्र गोस्वामी के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
9435379324 / 8812062248
आपकी मदद से परिवार अपने बुजुर्ग को सुरक्षित वापस पा सकता है।





















