फॉलो करें

श्रीराम की धरा पर दो अद्भुत प्रतिभाएं हजार किमी दौड़कर आया छह वर्षीय बच्चा, देसी टार्जन के नाम 13 विश्व रिकॉर्ड

357 Views
प्रेरणा प्रतिवेदन अयोध्या, 10 जनवरी: श्रीराम की पावन धरा पर आज दो विलक्षण प्रतिभाओं ने सभी का ध्यान खींचा। एक ओर 6 वर्षीय बच्चा, जो 1000 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अयोध्या पहुंचा, तो दूसरी ओर हरियाणा के संजय सिंह पहलवान, जिन्हें देसी टार्जन के नाम से जाना जाता है और जिनके नाम 13 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।
मोहब्बत की दौड़
छह वर्षीय मोहब्बत, जो ग्राम किलियांवाली, तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) का निवासी है, ने अपनी दौड़ की शुरुआत बालाजी धाम, फाजिल्का से की। एक सैन्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इस साहसिक अभियान की शुरुआत करवाई। मोहब्बत ने 1 महीने 23 दिन में 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस समय वह अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बल्ले के “अयोध्या फैमिली रेस्टोरेंट” में ठहरा हुआ है।
ग्यारह जनवरी को मोहब्बत की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट निर्धारित है। इस नन्हे धावक के पूरे अभियान के दौरान उसके अभिभावक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के संपर्क में रहे।
देसी टार्जन का अद्भुत जीवन
हरियाणा के पलवल निवासी संजय सिंह पहलवान उर्फ देसी टार्जन अपनी अनूठी जीवनशैली और कड़ी मेहनत के लिए प्रसिद्ध हैं। देसी टार्जन न अनाज खाते हैं, न ही साबुन का इस्तेमाल करते हैं। वे केवल गोदुग्ध और गोमूत्र का सेवन करते हैं और स्नान के लिए गोबर का उपयोग करते हैं। उनके नाम गिनीज बुक समेत 13 विश्व रिकॉर्ड हैं। सुबह-शाम 5000 सपाट लगाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
आज सुबह उन्होंने अपने मित्र सुशील मिश्र के साथ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बल्ले के घर रामनगर (धौरहरा) पहुंचकर नियमित व्यायाम किया और गोमाता की वंदना की। उनकी यह अनूठी जीवनशैली देखने के लिए सैकड़ों लोग वहां जुटे।
75 वर्षीय राधा मोहन सिंह ने भी टार्जन के साथ व्यायाम में भाग लिया। टार्जन ने कामाख्या देवी मंदिर और भरत कुंड के दर्शन के बाद आज शाम श्रीरामलला के दर्शन किए। बिहार की यात्रा से पहले कुछ दिन वह अयोध्या में बिताएंगे।
दोनों प्रतिभाओं की मुलाकात
देर शाम मोहब्बत और देसी टार्जन की मुलाकात तय है, जो अयोध्या के लोगों के लिए यादगार पल होगा। अयोध्या की यह भूमि न केवल इन अद्वितीय व्यक्तित्वों को समर्पित क्षण दे रही है, बल्कि मानव क्षमता और समर्पण की एक नई कहानी भी रच रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल