फॉलो करें

संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष  (सामान्य) का हुआ समापन

93 Views

होजाई, मई 15,2023: सशक्त नागरिक से ही राष्ट्र सशक्त होगा उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर असम प्रांत के 2023 वर्ष के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष  (सामान्य) जोकि होजाई स्थित संस्कार मंदिर प्रकल्प गीता आश्रम में 24 अप्रैल से चल रहा है, उसका समापन समारोह 14 मई (रविवार) को आयोजित हुआ। उसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे  शिक्षाविद डॉ अमर ज्योति कश्यप ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी को गुटखा-पान मसाला आदि के विज्ञापनों द्वारा भटकाया जा रहा है जबकि यही युवा पीढ़ी हमारे भारत का गौरव है। हमारे भारत को आगे ले जाने के लिए इनका सशक्त होना अति आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि गुटखा, पान-मसाला आदि के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने एक डेमोंसट्रेशन द्वारा समझाने की कोशिश की कि संपदा के आहरण की प्रतियोगिता नहीं होती तो पृथ्वी में आज हमें जो जलवायु परिवर्तन इत्यादि देखने को नहीं मिलते। उन्होंने आव्हान किया कि आइए हम सभी को मिलकर हमारी प्रकृति व वातावरण के संरक्षण में कार्य करना होगा। मुख्य वक्ता उत्तर असम प्रांत के सह संचालक पूरन्दव बरूवादेव ने अपने संबोधन विस्तृत संबोधन में कई पहलुओं को छूते हुए आरएसएस कि भारत की प्रगति मैं भूमिका के बारे में सुंदर तरीके से वर्णित किया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही भारत की उन्नति के लिए सदैव तत्पर है और निरंतर रहेगा। उन्होंने आगे नई पीढ़ी को सही संस्कार देने पर जोर दिया व समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत प्रणाम, ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात 242 शिक्षार्थी द्वारा शारीरिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद  संगीत परिचय पर्व और धन्यवाद ज्ञापन, वर्ग अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन पाठ किया गया। वहीं व्यक्तिगत गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्वजावतरन के साथ हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल