फॉलो करें

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

22 Views

पटना, 29 जून। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से अपने करीबी संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। संजय झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी। संजय कुमार को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में रविवार तक चलेगी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन-2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। जदयू के नेताओं ने कहा कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी।

इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जदयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल