फॉलो करें

सन् 2025 में कुम्भ राशि का वैदिक राशिफल

74 Views
कुम्भ AQUARIUS
(गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, द)
शुभरंग? नीला,
शुभ अंक? 8,
शुभधातु? लोहा,
शुभरल? नीलम,
शुभदिन? शनिवार,
ईष्ट? शनिदेव की आराधना शुभफल देगी, शनिचालीसा का पाठ करें,
शुभतारीख? 8, 17, 26,
शुभमास? ज्येष्ठ, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन व पौष,
मध्यममास? वैशाख, कार्तिक, मार्गशीर्ष, माघ व फाल्गुन,
अशुभमास? चैत्र व श्रावण ।
मित्र राशि? मीन, वृष, मकर,
शत्रु राशि? कर्क, मेष, सिंह,
व्यक्तित्व? अवधूत योगी, साधक, तपस्वी, सत्यखोजी, अन्वेषक, यशस्वी, सकारात्मक तथ्य – संवेदनशील, समाजप्रिय, कुटुम्ब प्रेमी,
नकारात्मक तथ्य? निरन्तर विचार बदलने की प्रवृत्ति,
कुंभ राशि के जातक अपने आस-पास की दुनिया को सुधार कर उसे रहने लायक एक अच्छी जगह बनाना पसंद करते हैं। इस राशि का प्रतीक एक आदमी है, जो कंधे पर घड़ा उठाये हुए है। ये सच्चे अर्थो में मानवीय गुणों से भरपूर होते हैं। उन्नतशील और आधुनिक जो अपने विचारो पर चलते हैं और जल्द ही दूसरे लोग भी इनसे जुड़ जाते हैं और एक बेहतर समाज बनाने के प्रयास में लग जाते हैं। इनकी मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता है।
कुंभ राशि के जातक मानव जाति के प्रति प्यार और समाज की बेहतरी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उसी समय में ये शांत और अलग हो जाते हैं और भावनात्मक लगाव से रहित हो जाते हैं। ये निष्पक्ष, आधुनिक और व्यावहारिक होते हैं।
ये अपने विचारों, जीवन और गति की स्वतंत्रता पसंद करते हैं और अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं। अपने हर समय के बदलते विचारों की वजह से ये कभी-कभी सनकी साबित होते हैं। अलग सोच रखने वाले लोगो से कुंभ राशि के लोग सबंध नहीं बना पाते हैं।
सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता, दोस्ताना, आदि गुण कुंभ राशि में जन्में जातकों का एक मजबूत कौशल होता है। ये जानबूझकर अपने आप में खोए रहते हैं। जिससे दूसरे लोगों को इनसे मिलने-जुलने में परेशानी आती है। नतीजन, अक्सर ये अकेले पड़ जाते हैं।
कुंभ राशि के लोग आकर्षक होते हैं और उनके बारे में जो कुछ भी है, वो नरम और कोमल होना चाहिए। लेकिन, इनकी अपारंपरिक मानसिकता और मौलिकता अक्सर इनके विचित्र और अप्रत्याशित व्यवहार में प्रकट होती है। ये हमेशा अपने ज्ञान के क्षितिज का विस्तार करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इनका विश्लेषणात्मक मन इन्हें विज्ञान और आविष्कार के प्रति भी आकर्षित करता हैं। ये आसानी से उत्तेजित नहीं होते, बल्कि धैर्य से काम लेते हैं। कुंभ राशि के जातक जल्दी अपनी राय नहीं बदलते हैं। इन्हे कट्टरपंथी भी नहीं कहा जा सकता है, ये प्रगतिशील दृष्टिकोण रखते हैं।
कुंभ राशि में जन्मे जातक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और चिकित्सक बन सकते हैं। ये अपने कौशल का विश्लेषण अच्छी तरह करते हैं और घंटो अपना ध्यान केंद्रित करके रख सकते हैं। ये कलात्मक गतिविधियां में भी अच्छे होते हैं। कानून का भी एक और ऐसा क्षेत्र है, जिसमें ये बिना किसी ज्यादा समस्या के आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, पैसा कभी भी कुंभ जातको को चिंतित नहीं करता हैं। ये अक्सर परोपकार करते हैं और यात्रा में व्यस्त रहते हैं। जिससे इन्हें नुकसान भी होता हैं।
कुंभ राशि के जातक अपना निजी समय और स्थान बहुत पसंद करते हैं और उसमें घुसपैठ का स्वागत नहीं करते हैं। लेकिन जब लोग इन्हें जान जाते हैं, तो इन्हें आकर्षक और काफी करामाती पाते हैं। कुंभ राशि के लोगो के साथ प्यार करने का मतलब उनके कलात्मक और बौद्धिक रुचियों को साझा करना हैं। ये अपने साथी के लिए सब कुछ एकदम सही करना चाहते हैं। इनका प्यार और शादी के प्रति दृष्टिकोण तार्किक और बौद्धिक होता है। इसलिए मन के साथ दिमाग से भी प्यार करना एक अच्छे रिश्ते की पहचान है। ये मिलनसार और समझौतावादी होते हैं।
कुछ अन्य गुणों की बात करें तो ये जातक मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हे।, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतौल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारम्भ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सकतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रूचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन पे्रमी और सज्जन होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रूचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है। गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बृद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातात्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनाप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है। क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।
स्वास्थ्य? इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिये। शुरुआती तीन महीने स्वास्थ्य के दॄष्टिकोण से सामान्य रहेंगे। लेकिन इसके बाद स्वास्थ्य को लेकर समस्या परेशान करती रहेंगी। यदि किसी दीर्घकालिक रोग से पीड़ित हैं तो जुलाई के महीने में समस्या बढ़ सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ सावधानी रखनी आवश्यक है। जून के बाद दूसरे भाव में शनि और राशिस्थ राहु माइग्रेन के रोगियों को परेशान करता रहेगा। माँसाहार लेने वाले जातकों को पाचन की परेशानियों से जूझना पड़ेगा। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे हल्के में लेने की गलतियाँ न करें। सितम्बर से दिसम्बर के बीच मन में नकारात्मक विचारों के कारण डिप्रेशन जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
आर्थिक स्थिति? इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वर्ष की शुरुआत में अनावश्यक धन खर्च करेंगे। आप धन की बचत करने के विचार में रहेंगे। मई में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपके खर्चों में कमी आयेगी। यदि आप बचत को लेकर कुछ परेशान थे तो इस वर्ष आप कई तरह की निवेश पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राओं से भी आपको बड़ा लाभ होगा। वर्ष के मध्य में आप अपने परिवार की जरूरतों पर काफी ध्यान देंगे। जून महीनें में एकाउंट्स और शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक? इस वर्ष आपके परिवार में कुछ आयोजन हो सकते हैं। वर्ष के शुरुआती महीने अच्छे रहेंगे। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अप्रैल महीने के बाद घर के किसी बुजुर्ग परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। वर्ष के मध्य में वक्री शनि के कारण परिवार में कुछ कलह की स्थितियाँ उत्पन्न होने की आशंका है। अगस्त महीने में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्ष के अन्तिम महीने में सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं।
प्रणय जीवन? इस वर्ष वैवाहिक जीवन में काफी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। राहु अक्टूबर माह तक राशि में रहेगा जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित होती रहेगी। मई में गुरु के राशि में जाने के कारण विवाह योग्य जातकों का विवाह हो सकता है। मई माह में राहु और गुरु का त्रिकोण सम्बन्ध अचानक प्रेम सम्बन्धों की रूपरेखा बना सकता है। जीवनसाथी को आप ख़ुश रखने का प्रयास करें। जुलाई के महीने में प्रेमी जोड़ों के बीच दूरियाँ उत्पन्न हो सकती है। महिला जातकों को भावनात्मक कष्ट झेलना पड़ सकता है। वर्ष का अन्तिम भाग आपके लिये अच्छा रहेगा।
शिक्षा और करियर? वर्ष 2025 आपके करियर के लिये एक बेहतरीन वर्ष रहने वाला है। लम्बे समय से अटके हुये प्रोजेक्ट्स इस वर्ष मई के बाद शुरु हो जायेंगे। सरकारी नौकरी के लिये प्रयासरत अभ्यर्थियों की जॉब लग सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिये यह साल बेहद शुभ रहेगा। मई महीने में गुरु के मिथुन राशि में गोचर के बाद उत्तम सफलता मिल सकती है। अपेक्षा से उत्तम परिणाम मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। वर्ष के अन्तिम दो महीने विदेश यात्रा और करियर के लिये काफी शानदार रहेंगे।
उपाय (1)? गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। शनि स्तोत्र का शनिवार को दीपक जलाकर पाठ करें।
उपाय? (2) प्रत्येक शनिवार को शिव मन्दिर में शिवलिङ्ग पर कच्ची लस्सी, बिल्वपत्र, 1 चुटकी शक्कर डालकर ( ॐ नमः शिवायः) मन्त्र पढ़कर अभिषेक करें।
(3)? लोहे की कटोरी में तेल का छायापात्र करते रहें तथा वह तेल पाँच रविवार आक के पौधे पर डालें। पाँचवें शनिवार तेल चढ़ाने के पश्चात् तेल की कटोरी वही दबा दें।
(4) कार्तिक मास में (ता. 17 अक्तू से) प्रतिदिन सूर्य भगवान् को ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मन्त्र के साथ अर्घ्य दें तथा कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें।
(5) प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनिवार को काली गाय को रोटी खिलाये।
〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+84°F
Low cloudiness
9 mph
49%
753 mmHg
7:00 PM
+84°F
8:00 PM
+84°F
9:00 PM
+82°F
10:00 PM
+81°F
11:00 PM
+81°F
12:00 AM
+79°F
1:00 AM
+77°F
2:00 AM
+77°F
3:00 AM
+75°F
4:00 AM
+75°F
5:00 AM
+73°F
6:00 AM
+75°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+91°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+99°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+102°F
2:00 PM
+102°F
3:00 PM
+102°F
4:00 PM
+100°F
5:00 PM
+97°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+90°F
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+84°F
10:00 PM
+82°F
11:00 PM
+81°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल